15 घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक भीलवाड़ा | 13 Aug 2023 06:13

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ाजिले की बड़लियास उप तहसील को तहसील बनाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक को 15 घंटे बाद सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार दिया गया। युवक शनिवार रात 12 बजे अधिकारियों व लोगों की समझाइश के बाद नीचे उतर आया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़लियास थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि टॉवर पर चढ़े गौरव जोशी को रात को 12 बजे समझाइश के बाद नीचे उतार दिया गया। युवक के टॉवर के चढ़ने के बाद पुलिस का जाप्ता टॉवर के आस - पास तैनात कर दिया गया था। साथ ही मांडलगढ़ में तैनात एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला दिय गया था। टीम ने टॉवर के नीचे सुरक्षा उपकरण लगा रखे थे ताकि कोई हादसा न हो।

दरअसल पिछले 7 दिनों से बडलियास व आसपास के लोग बडलियास उप तहसिल को तहसील में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। 3 दिन से सरपंच प्रकाश रैगर समेत 7 जने भूख हड़ताल पर भी बैठे है।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे कस्बे में रहने वाला गौरव जोशी नाम का युवक एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ने के बाद उसने बड़लियास को तहसील नहीं बनाने पर टॉवर से कूदकर सुसाइड करने की धमकी भरा वीडियो ग्रामीणों को भेजा। जिसके बाद कस्बे में सनसनी फैल गई थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C