दशहरा पर नागपुर में RSS ने शस्त्र पूजन किया: भागवत बोले- कुछ लोग नहीं चाहते भारत में शांति हो

दैनिक भीलवाड़ा | 24 Oct 2023 06:44

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में विजयादशमी के मौके पर आज शस्त्र पूजन किया गया। रेशिमबाग मैदान में RSS चीफ मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कुछ लोग नहीं चाहते भारत में शांति हो। कट्टरता से उन्माद फैलता है। इसी की वजह से दुनिया में युद्ध हो रहे हैं।

भागवत ने कहा- दुनिया में भारतीयों का गौरव बढ़ रहा है। हमारा देश हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन हुआ। इसमें विदेशी मेहमानों के सत्कार को लेकर भारत की सराहना हुई। दुनिया ने विविधता से सजी हमारी संस्कृति का गौरव अनुभव किया।

भागवत ने RSS संस्थापक के बी हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

मोहन भागवत ने कार्यक्रम से पहले RSS के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सिंगर शंकर महादेवन के साथ शस्त्र पूजा की। शंकर महादेवन ने कहा- अखंड भारत के विचार और इसकी संस्कृति को बचाकर रखने में RSS से ज्यादा योगदान किसी का नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में पहुंचे। संघ कार्यकर्ताओं ने सीपी और बरार कालेज गेट और रेशिमबाग मैदान से पथ संचलन (रूट मार्च) निकाला।

मोहन भागवत के भाषण की बड़ी बातें...

  • 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। लोगों की भावनाएं भड़काकर वोट मांगने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। लेकिन ये फिर भी होता है। ये समाज की एकता को चोट पहुंचाती हैं। वोट डालना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। देश की एकता, अखंडता, अस्मिता और विकास जैसे अहम मुद्दों को ध्यान में रखकर अपना वोट डालें।
  • समाज विरोधी कुछ लोग अपने आपको सांस्कृतिक मार्क्सवादी या वोक यानी कहते हैं। लेकिन उन्होंने मार्क्स को 1920 दशक से भुला रखा है। वे दुनिया की सभी शुभ चीजों, संस्कृति का विरोध करते हैं। वे लोग अराजकता का प्रचार-प्रसार करते हैं।
  • लगभग एक दशक से शांत मणिपुर में अचानक आपसी फूट की आग कैसे लग गई? क्या हिंसा करने वाले लोगों में सीमा पार के लोग भी थे? सालों से वहां पर सबकी सेवा कर रहे RSS को इसमें घसीटने का प्रयास किया गया।
  • समाज में कलह फैलाने की कोशिश हो रही है। इससे लोग चिंतित हैं। झगड़े को छोड़कर सुलह पर चलना ही श्रेष्ठता है। हम सब एक ही पूर्वजों के वंशज हैं। सभी एक मातृभूमि की संतानें हैं। हमें इसी आधार पर फिर से एकजुट होना है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C