भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या: कार में मिला खून से सना शव और दो चाकू, आज बाजार बंद, शव का अंतिम संस्कार

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 13 Jul 2022 09:51

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भीलवाड़ा में मंगलवार रात किराणे के होलसेल व्यापारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक कांग्रेस नेता का बेटा था। दुकान बंद कर रात को घर लौट रहा था। राहगीरों ने कार में खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कार से दो चाकू बरामद हुए है। एसपी आदर्श सिद्धू और ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हत्या के विरोध में मंगरोप का बाजार व्यापारियों ने बंद रखा है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि मंगरोप हाल भीलवाड़ा निवासी संजय पुत्र भैरूलाल सोमानी की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई। मृतक की कार बगलेश्चर महादेव मंदिर के पास मिली है। उसी के अंदर ही उसका शव था। संजय मंगरोप में किराणे की होलसेल दुकान चलाता है। मंगलवार को जब वह दुकान को बंद कर घर के लिए रवाना हुआ था तो उसकी दुकान पर कार्य करने वाला पूर्व कर्मचारी राहुल रैगर भी उसके साथ था। जिसे कई लोगों ने कार में देखा था। और घटना के बाद से वह गायब है। वहीं मृतक दुकान से जो पैसे लेकर निकला था। वह कार में सुरक्षित मिले है। जिसके चलते इस हत्या के पीछे रंजिश कारण सामने आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


2 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद संजय के शव का अंतिम संस्कार

आज विभिन्न संगठनों की ओर से हत्या के विरोध में बंद रखा गया वहीं डिप्टी रामचंद्र चौधरी के दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद परिजन महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व सुबह से मंगरोप के बाजार बंद रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।


चार साल पहले ही भीलवाड़ा रहने लगे

संजय के पिता भैरूलाल कांग्रेस के नेता है। और उनकी मां चंद्रकला सोमानी मंगरोप की सरपंच रह चुकी है। मृतक का पैतृक गांव मंगरोप ही है। चार साल पहले तक पूरा परिवार मंगरोप ही रहता था। उसके बाद भीलवाड़ा रहने लग गए। संजय दुकान पर भी हमेशा भीलवाड़ा से आता था।


राहुल की तलाश तेज

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दुकान से रवाना होते समय संजय के साथ राहुल ही था। राहुल पहले संजय की दुकान पर ही काम करता था। लोगों ने राहुल को संजय की कार के पीछे की सीट पर बैठा देखा था। पुलिस अब राहुल के हाथ में आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा होगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C