विद्या कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

पंकज पोरवाल | 26 Oct 2023 03:08

कृषि को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए किया प्रेरित, जानी कृषि की उन्नत तकनीकी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र पर विद्या कॉलेज भीलवाड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा भ्रमण किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव ने केन्द्र पर संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कृषि शिक्षा में रोजगार की अपार संभावनाओं के साथ ही कृषि का राष्ट्रीय सकल आय, आजीविका, घरेलू खपत, उद्योग विकास, वाणिज्यिक महत्त्व, राजस्व प्राप्ति में महत्त्वपूर्ण योगदान बताया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य विष्णु कुमार पारीक ने कृषि उद्यमिता को सर्वश्रेष्ठ बताया एवं कृषि के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकीयों के समावेश की जानकारी दी तथा कृषि को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सहायक अनिता यादव ने बताया कि भारत में कृषि के भविष्य को मजबूत करने के लिए युवाओं को कृषि शिक्षा की ओर आकर्षित करना बहुत आवश्यक है जिसके तहत् वर्तमान में स्कूलों एवं कॉलेजो में कृषि के विभिन्न पहलुओं पर पाठ्यक्रमों को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी शुभम ओझा ने बताया कि देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है तथा हम सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े हुए है साथ ही कृषि शिक्षा के उद्देश्यों, एवं संभावनाओं का विस्तार से बताया। विद्या कॉलेज से मुकेश छीपा, सीमा सेन, चित्रांगिनी पुरावत एवं गरिमा पालीवाल ने भ्रमण के दौरान कृषि की तकनीकीयों से रूबरू होते हुए विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता प्रकाश कुमावत ने केन्द्र पर स्थापित श्री अन्न वाटिका, प्राकृतिक खेती इकाई एवं अन्य सजीव इकाईयों का भ्रमण करवाते हुए करते हुए छात्र-छात्राओं को कृषि शिक्षा में अधिक अंक अर्जित कर रोजगार प्राप्त करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर केन्द्र पर संचालित विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत् छात्राओं ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C