जहाज़पुर में धर्मसभा का आयोजन, हरिबोल प्रभात फेरीयो का नवम सम्मेलन कल

दैनिक भीलवाड़ा | 10 Sep 2022 08:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाज़पुर। राज्य स्तरीय दैनिक हरिबोल प्रभातफेरी मंडलो के तत्वाधान में 11 सितम्बर रविवार को नवम विराट सम्मेलन का आयोजन होगा साथ ही प्रभातफेरी के बाद बस स्टैंड पर धर्मसभा का आयोजन होगा. नगर में जगह जगह स्वागत द्वार बना कर स्वागत किया जाएगा वही राम प्रसादी का भी आयोजन होगा इस हरिबोल प्रभात फेरी में राज्य भर के 5 हज़ार से अधिक महिला पुरुष शिरकत करेंगे

अध्यक्ष उदयलाल टाक ने बताया कि हर चार साल में यह आयोजन होता है हरिबोल प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में आयोजत होने वाले प्रभातफेरी मंडलो को न्योता दिया गया है पाँच हज़ार से अधिक भक्त इसमें शामिल होगी. रविवार सुबह 9 बजे बागर के बालाजी मन्दिर से प्रभात फेरिया नगर भृमण के लिए रवाना होगी जो प्रमुख बाज़ार, नो चोक, चमन चौराहा जयसियाराम मार्ग होते हुए दोपहर 2 बजे बस स्टेंड पहुचेगी जहाँ धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा को दातड़ा धाम के स्वामी निर्मल राम महाराज, मध्य्प्रदेश के नन्दकिशोर महाराज प्रवचन देंगे। इसके बाद किशन वाटिका में रामप्रसादी का आयोजन होगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र पारिक खजूरी, गोपिलाल व्यास पीपलुन्द, सत्यनारायण दाधीच कन्हया लाल तिवाड़ी, ललित माहेश्वरी, सत्यनायण चेचानी, ताराचंद सराफ, अंकित पंचोली, दिनेश पत्रिया, राकेश पत्रिया, भेरूलाल टांक, दुर्गालाल माली, अंजनी पाराशर, भवरलाल मूंदड़ा, दुर्गाप्रसाद टाक, एडवोकट शंकर लाल मंडोवरा, महेंद्र खटीक, बनवारी लाल जोशी, अमित बिड़ला, रघुनाथ चौधरी, चन्द्रप्रकाश जोशी, गणेश लाल पंचोली व जगदीश लकसकार सहित सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिमेदारी निभा रहे है

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C