MP में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: सीनियर सिटीजन को 1500 रु. पेंशन, लाड़ली बहनों को मकान

dainik bhilwara | 11 Nov 2023 10:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी किया। इसकी टैग लाइन 'मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा' है। गरीब, किसान... लगभग हर वर्ग को साधा गया है। लाड़ली बहनों को पक्के मकान, गरीब परिवार के छात्रों को KG से 12वीं तक तो छात्राओं को PG तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की तर्ज पर मध्यप्रदेश के हर संभाग में मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) खोलेंगे। इसी तरह हर संभाग में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की तर्ज पर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SIMS) शुरू करेंगे।

सीनियर सिटीजन और दिव्यांग नागरिकों को 1500 रु. मासिक पेंशन दी जाएगी। अभी यह 600 रु. है। 100 रु. में 100 यूनिट बिजली देंगे। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ नाश्ता भी देने की बात कही है। भोपाल - इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में भी कमिश्नरेट सिस्टम लागू करेंगे।

कांग्रेस से ज्यादा रेट पर धान-गेहूं खरीदने की गारंटी

किसानों को लुभाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा रेट पर गेहूं और धान खरीदने की गारंटी दी है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में 2600 रु. में गेहूं, तो धान 2500 रु./क्विंटल में खरीदने की बात कही थी। भाजपा ने गेहूं 2700, धान 3100 रु. प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया है। कांग्रेस 17 अक्टूबर को अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है।

यूथ के लिए

  • 10 हजार रुपए तक का स्टाईपेंड
  • हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार

कमजोर वर्ग के लिए

  • छात्रों को KG से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा
  • छात्राओं को KG से PG तक फ्री एजुकेशन
  • रियायती दर पर सरसों तेल, चीनी भी
  • 3 लाख करोड़ रुपए आदिवासी समाज के लिए

तेंदूपत्ता प्रति बोरी 4 हजार रु. में खरीदेंगे

शहरों के लिए

  • मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट और सीधी में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे
  • विंध्य, नर्मदा, अटल प्रगति, बुंदेलखंड, मालवा-निमाड़, मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे बनाएंगे
  • ग्वालियर और जबलपुर में मेट्रो चलाएंगे
  • रीवा, शहडोल और सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाएंगे
  • एमपी में 13 सांस्कृतिक लोक बनाएंगे
  • हर तहसील में एकलव्य विद्यालय खोलेंगे

बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल विकास बोर्ड

हेल्थ सेक्टर के लिए

  • आयुष्मान योजना में 5 लाख रु. से ज्यादा खर्च होने पर प्रदेश सरकार खर्च उठाएगी
  • अटल मेडिसिटी की स्थापना करेंगे

स्पोर्ट्स - आर्ट सेक्टर के लिए

  • हर जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलेंगे
  • ​​​​​​​बघेली, बुंदेली, गोंडी और भीली साहित्य अकैडमियों की स्थापना

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C