प्रदूषण की वजह से सोनिया गांधी जयपुर पहुंचीं, दिल्ली की हवा उनके लिए खतरनाक बताई

dainik bhilwara | 14 Nov 2023 07:58

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गई हैं। वे मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ जयपुर पहुंचीं। वेणुगोपाल ने बताया- यह राजनीति नहीं निजी यात्रा है, क्योंकि दिल्ली की हवा खराब है।

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर्स ने दिल्ली की जहरीली हुई हवा को सोनिया के लिए खतरनाक बताया था। सोनिया को इसी साल सितंबर में बुखार की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें जनवरी में भी सांस संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2020 की सर्दियों में भी सोनिया गांधी अपने डॉक्टरों की सलाह पर गोवा गई थीं।

बता दें कि दिल्ली में दीपावली के 48 घंटे बाद हवा और जहरीली हो गई है। 13 नवंबर को सुबह 7 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 275 था। 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रियल टाइम AQI 361 रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में यह आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आरके पुरम् में मंगलवार को AQI 417, पंजाबी बाग में 430 और जहांगीरपुरी में 428 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बैन के बावजूद 12 और 13 नवंबर को पटाखे जलाए गए। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी और खराब होने की आशंका है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C