6 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी राजस्थान की अंजू: अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना, सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ

दैनिक भीलवाड़ा | 29 Nov 2023 01:46

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू बुधवार को अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत लौट आई। वह 6 महीने पहले पाकिस्तान गई थी और अपने फेसबुक दोस्त नसरूल्लाह से निकाह कर लिया था। अमृतसर पहुंचने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसके पाकिस्तान जाने के मकसद और 6 महीने वहां रहने के समय के बारे में पूछताछ की गई है।

इसके बाद 34 साल की अंजू अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। यहां से वह फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेज दिया गया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक अंजू इंडिगो की फ्लाइट में रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अंजू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करने से मना कर दिया। अंजू का कहना है कि वह खुश है। इससे ज्यादा वह कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहती। वहीं, पाकिस्तान में नसरूल्लाह का कहना है कि अंजू अगले माह पाकिस्तान लौट आएगी।

पाकिस्तान से NOC लेकर लौटी वापस

अंजू ने पाकिस्तान में अपने फेसबुक दोस्त खैबर पख्तूनवा के ऊपरी दीर के रहने वाले नसरूल्लाह से निकाह कर लिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने उसका वीजा 1 साल के लिए बढ़ाया था। भारत आने के लिए अंजू अब पाकिस्तान सरकार से NOC लेकर वापस आई है, ताकि पाकिस्तान वापस लौट सके। सूचना है कि, वे अपने साथ बच्चों को भी लेकर जाना चाहती है। वहीं, नसरूल्लाह का भी कहना है कि वे अपने दोनों बच्चों को मिस कर रही थी और मानसिक तौर पर परेशान थी। यही कारण है कि वे भारत गई है और अगले माह वापस लौट आएगी।

धर्म परिवर्तन किया, नाम बदला

अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर नसरूल्लाह से निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन किया। जिसके बाद नाम बदलकर फातिमा रख लिया। 25 जुलाई को अंजू ने 29 साल के नसरूल्लाह से निकाह कर लिया था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C