3 राज्यों का एग्जिट पोल: राजस्थान में भाजपा बहुमत के करीब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस

devendar singh | 30 Nov 2023 01:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल।

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को बागी और निर्दलीय प्रत्याशी 10 से 15 सीटें ला सकते हैं, लेकिन 2018 की तरह किंगमेकर नहीं बन पाएंगे क्योंकि भाजपा पूर्ण बहुमत अपने दम पर लाती दिख रही है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C