गोगामेड़ी हत्याकांड के 3 आरोपी पकड़े गए: हिरासत में हत्या करने वाले दोनों शूटर, नेपाल भागने वाले थे

दैनिक भीलवाड़ा | 10 Dec 2023 04:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया। ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे। इसमें दो हत्या के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी हैं, जबकि तीसरे आरोपी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली। तीनों आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया है। इन्हें जयपुर लाने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों बदमाश रामवीर के साथ बगरू टोल तक पहुंचे थे। जहां से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बस से डीडवाना पहुंचे। डीडवाना से दोनों ने टैक्सी ली और सुजानगढ़ पहुंचे। सुजानगढ़ से दिल्ली की बस में बैठकर रवाना हुए, लेकिन दोनों धारूहेड़ा पर ही बस से उतर गए। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी, पुलिस ने जब बस ड्राइवर को इन दोनों के बारे में पूछा तो बताया कि दोनों धारूहेड़ा उतरे हैं। जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा जाने वाली बस-ट्रेनों को सर्च किया।

पुलिस को दोनों बदमाश की लोकेशन हिसार रेलवे स्टेशन पर मिली। वहां के सीसीटीवी फुटेज आने पर दोनों की तलाश में टीमें हिसार भेजी गईं, लेकिन ये बदमाश वहां से भी हिमाचल प्रदेश के मंडी के लिए निकल गए। मंडी में इनकी लोकेशन मिलने पर टीमें रवाना हुईं तो ये वहां से नितिन फौजी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर चंडीगढ़ पहुंच गए। दिल्ली पुलिस को शनिवार दोपहर 2 बजे इनके चंडीगढ़ में होने की पुख्ता जानकारी मिली। दिल्ली पुलिस के एडीजी क्राइम रविंद्र सिंह ने राजस्थान पुलिस संपर्क किया।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और एडीजी क्राइम ने अपनी टीम के 7 अफसरों और पुलिसकर्मियों को इस ऑपरेशन में भेजा। पुलिस को डर था की दोनों बदमाशों के पास हथियार हो सकते हैं। अगर पुलिस ने दोपहर या शाम को रेड की और दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू की तो कई लोगों की जान भी जा सकती हैं। इसलिए पुलिस ने आधी रात का इंतजार किया, जिससे किसी को नुकसान न हो और शूटर जब तक कुछ करने का प्लान बनाए उससे पहले पुलिस उन्हें पकड़ ले।

पुलिस दिल्ली दोनों से रोहित गोदारा,लॉरेंस से संबंधित सवाल पूछ रही है। दिल्ली पुलिस पूछताछ के बाद दोनों को राजस्थान पुलिस को सौंपेगी। संभावना है कि दोपहर तक दोनों आरोपी जयपुर पहुंच जाएंगे।

परिचित को बोला था- थाेड़े दिन बाद निकल जाएं

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद आरोपियों ने परिचित को घटना की जानकारी दी। उसे आश्वासन दिया कि जैसे ही पुलिस का पहरा कम होगा, वह यहां से निकल जाएंगे। दोनों शूटरों का देश छोड़कर नेपाल भागने का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दोनों की लोकेशन मिल गई। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की एसआईटी के साथ मिलकर पुलिस टीमों ने दोनों को गिरफ्तार किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C