प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, 51 हरिबोल प्रभात फेरियो निकाली

DAINIK BHILWARA | 22 Feb 2024 03:55

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,बनेड़ा। उपखण्ड सर्किल के कोडलाई गांव में श्रीचारभुजा नाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को विशाल हरिबोल प्रभात फेरियो की शोभायात्रा निकाली इसके पश्चात दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में जयकारों के बिच प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना महोत्सव सम्पन्न हुआ।

 कोडलाई गांव में समस्त ग्रामवासीयों के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को कोडलाई गांव स्थित बड़े हनुमान मंदिर से डीजे के साथ 51 हरिबोल प्रभात फेरियो का आयोजन शुरू हुआ जो कि गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंच के सम्पन्न हुआ प्रभातफेरियों के महासंगम से पुरा गांव हरि बोल -हरि बोल के नारों से गुंज उठा प्रभातफेरियों के दलो में शामिल महिला पुरुष ढोलक मजिरो पर नाचते गाते हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे ग्रामीणो द्वारा प्रभातफेरियों पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। 

इसके पश्चात दोपहर सवा बारह बजे यज्ञाचार्य पं पवन व्यास के सानिध्य में विधी विधान से भगवान चारभुजानाथ की प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात मुख्य शिखर पर कलश स्थापना जयकारों के बिच की गई इसके पश्चात पंच कुंडिय महायज्ञ में प्रतिष्ठा महोत्सव के पुर्णाहुति यज्ञ में 51जोडो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बिच आहुतियां दी गई इसके पश्चात महाआरती हुई. महाआरती के बाद में महाप्रसादी का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो ने प्रसादी ग्रहण कि साथ ही सभी प्रभातफेरियों के दलो को आयोजन कर्ताओं द्वारा भोजन के पश्चात भेंट देकर के विदाई दी गई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C