गुजरात कांग्रेस के सीनियर लीडर अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दिया, विधायकी भी छोड़ी

Dainik bhilwara | 04 Mar 2024 01:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। गुजरात के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखकर मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा दिया। चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा- प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं।

उन्होंने लिखा- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही। इस पवित्र अवसर को और अधिक विचलित करने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया। जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और देश के लोग और नाराज हो गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C