हरियाणा के नए CM नायब सैनी ने विश्वास मत जीता, पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर का विधानसभा से इस्तीफा

Dainik bhilwara | 13 Mar 2024 03:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार (13 मार्च) को विधानसभा में ध्वनि मत से फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विश्वास प्रस्ताव में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सीक्रेट वोटिंग कराने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इसे नहीं माना। फ्लोर टेस्ट के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से खाली हुई करनाल सीट से अब सीएम नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे।

JJP ने वॉकआउट किया

मुख्यमंत्री सैनी ने जैसे ही विश्वास प्रस्ताव पेश किया, उनकी पूर्व सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए। एक निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी कार्यवाही छोड़कर चले गए।

CM के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

CM नायब सैनी के खिलाफ एडवोकेट जगमोहन भट्‌टी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि बिना सांसद पद छोड़े वह सीएम नहीं बन सकते।सीट बंटवारे के कारण टूटा था BJP-JJP गठबंधन

हरियाणा में 2019 से भाजपा और JJP साथ मिलकर सरकार चला रही थीं। लोकसभा सीटों में बंटवारे पर बात नहीं बनने के कारण मंगलवार (12 मार्च) को भाजपा ने गठबंधन तोड़कर निर्दलीयों के सहारे नई सरकार बना ली।

मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे यानी 48। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C