पशुओं के लिए पत्ती काटने पेड़ पर चढ़ा युवक, 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौके पर मौत

भगवत टांक | 18 Dec 2021 10:24

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शकरगढ़। थाना क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के रतनगढ़ गांव में पशुओं के लिए नीम के पेड़ पर पत्ती काटने चढ़े युवक के 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ निवासी कान्हा पिता भुवना मीणा पशुओं के लिए पेड़ पर पत्ती काटने के लिए चढ़ा था पेड़ से टच होकर निकल रही 33 केवी लाइन से करंट आ जाने से पेड़ पर चिपका ही रह गया। ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना शुक्रवार की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं घटना की जानकारी आज सुबह खेत पर जाने पर युवक पेड़ पर चिपका हुआ मिला। सूचना पर शकरगढ़ थाना प्रभारी छोटू लाल, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नंद भवर सिंह कानावत आमलदा, भगुनगर सरपंच छीतर लाल धाकड़, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वही ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा पेड़ो से छूकर निकल रही लाइनों से पेड़ों को नहीं काटने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C