उत्तराखंड में प्रचार का आखिरी दिन, दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 12 Feb 2022 05:24

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेता आज पूरी ताकत झोंक देंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राधा स्वामी सत्संग के मैदान में सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। उसके बाद कार से शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यहां से थारु राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 11 बजे थारु राइंका पहुंचेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C