दो दिन से गुमशुदा विवाहिता का शव कुएं में मिला

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 20 Feb 2022 08:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के पास में रविवार सुबह एक कुएं में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की शिनाख्त अनीता रैगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि विवाहिता दो दिन पहले अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। तभी से परिजन उसे ढूंढ रहे थे। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर जहाजपुर चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी भेजा है।

जहाजपुर थाना पुलिस के अनुसार मृतका अनीता रमेश रैगर की पत्नी है। रतनपुरा अनीता का पीहर है। उसकी शादी इटूंदा में हो रखी है। पिछले दो सालों से अनीता अपनी पिता कालूजी रैगर के पास ही रह रही थी। उसके एक बेटी भी है। 18 फरवरी को वह बिना बताए अपने घर से निकल गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस को दी गई थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के कुएं में उसका शव देख सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने बाद इस मामले की जांच करेगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C