बारातियों की कार आगे चल रहे वाहन में घुसी, तीन ने मौके पर ही दम तोड़ा

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 22 Feb 2022 04:28


दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाइवे पर स्थित महारानी होटल के सामने  हादसा हुआ। बारातियों से भरी कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में दूल्हे चाचा-दादा सहित तीन की मौत हो गई। दो जने गंभीर रूप से घायल हुआ है। बारात जयपुर से नीमच लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि बारात जयपुर से नीमच लौट रही थी। बारातियों की कार में दूल्हे के चाचा, दादा व दो अन्य रिश्तेदार सवार थे। तखतपुरा हाईवे पर महारानी होटल के सामने कार ने पीछे से अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार चकनाचूर हो गई। घायल हर्षवर्धन सैनी ने मृतकों की पहचान बताई है। मरने वालों में सीताराम सैनी, अजय सैनी व बाबूलाल सैनी शामिल हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C