जनआक्रोश यात्रा में भाजपाइयों की बेरुखी: जनता में भाजपा विधायक मीणा के प्रति आक्रोश, भाजपाइयों ने यात्रा से बनाई दूरी

दैनिक भीलवाड़ा | 10 Dec 2022 02:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में भाजपा विधायक गोपीचन्द मीणा के प्रति जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिससे भाजपा संगठन में अच्छे संकेत नहीं माना जा रहा है। जन आक्रोश यात्रा में जन की भागीदारी का नहीं होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यात्रा में जनता तो दूर की बात है भाजपा के कार्यकर्ता भी नहीं जुड़ पा रहे हैं। यह नजारा जहाजपुर-कोटड़ी में निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा में देखने को मिला है।

दरअसल प्रदेश भाजपा संगठन आमजन को जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रही है। जन आक्रोश यात्रा जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। यात्रा में भाजपा विधायक गोपीचन्द मीणा को अपना विरोध झेलना पड़ रहा है। यात्रा को लेकर भाजपा का लक्ष्य है कि इसमें आम जनता को जोड़ा जाए, लेकिन जनता में विधायक मीणा के प्रति आक्रोश होने कि वजह से अधिकांश भाजपाइयों ने यात्रा से दूरी बनाई हुई है। जन आक्रोश यात्रा में भाजपाइयों की बेरूखी होने से तय समय से दो या तीन घंटे बाद यात्रा शुरू हो रही है। जनता में भाजपा विधायक मीणा के प्रति नाराजगी से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को नुकसान होते हुए नजर आ रहा है।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ नहीं भाजपा विधायक मीणा के प्रति जनता में आक्रोश

जहाजपुर कोटडी विधानसभा में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा संगठन के आह्वान पर निकाली जारी जनाक्रोश यात्रा में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा के प्रति जनता में ज्यादा आक्रोश नजर आ रहा है। जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत कोटड़ी मुख्यालय से हुई तो वहां रीट पंचायत में विधायक को जनता का विरोध झेलना पड़ा वही आज जहाजपुर तहसील में यात्रा के दौरान भी विधायक मीणा को जनता का विरोध झेलना पड़ा। जिससे लग रहा है कि जनता में राजस्थान सरकार के खिलाफ नहीं विधायक मीणा खिलाफ आक्रोश है

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C