भाजपा की जीत पर आसींद में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 10 Mar 2022 05:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर व मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा नगर मंडल आसींद द्वारा जीत की खुशी में बड़ा मंदिर चौराया आसींद में पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर एवं नगर पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छीपा की अध्यक्षता में भव्य आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, नगर उपाध्यक्ष किरण सिंह चुंडावत, राहुल सिंह रावत, मूल सिंह कांठेड़, देवी सिंह सांचौरा, पदम कांठेड़, नगर मंत्री जग्गू राम गुर्जर, अशोक कुमार छिपा, लादू लाल कावड़िया, भेरू लाल सुथार, पूर्व महामंत्री संपत साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मूली देवी खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कुमार हरिजन, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम गुर्जर, चुन्नीलाल सिंधी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, चुन्नी लाल खटीक, सुरेश खटीक, मनोहर बाफना, ऋतुराज सिंह सिसोदिया ,सागर हरिजन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C