शकरगढ़ में फागोत्सव एवं छप्पनभोग आज

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 19 Mar 2022 08:19

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़। होली महोत्सव के पावन पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम शक्करगढ में स्थित अति पौराणिक मन्दिर एकमात्र श्रीबलदाऊजी महाराज के मंदिर में द्वितीय विशाल फाग महोत्सव का आयोजन 19 मार्च शनिवार को समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ दाऊजी भगवान का जाजू परिवार बूंदी द्वारा केशरदुग्धाभिषेक किया जाएगा एवम शाम को छप्पनभोग लगया जाएगा। आज रात्रि 8 बजे विशाल फ़ाग महोत्सव का आयोजन गौवत्स पं विष्णु कृष्णतनय महाराज के द्वारा एवम कोटा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सजीव झांकियों का चित्रण किया जाएगा। विशेष सान्निध्य एवम दीप प्रज्वलन परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज द्वारा आशीर्वचन प्राप्त होगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C