शराब पार्टी में युवक की चाकू मारकर हत्या:12 से ज्यादा श्रमिक घायल,पुलिस जांच में जुटी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 19 Mar 2022 08:54

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले के गुड्डा गांव में शराब पार्टी के दौरान झगड़े में एक श्रमिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 12 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। घायलों को देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं और गुड्डा गांव में मजदूरी करने के लिए रह रहे थे। जहां उन्होंने एक घर किराए पर ले रखा था।

भीलवाड़ा के मांडल थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गुड्डा गांव में बिहार के कुछ श्रमिक किराए का घर लेकर रह रहे हैं। धूलंडी पर श्रमिक शराब पार्टी कर रहे थे। देर रात अचानक श्रमिकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान सुधीर पांडे नाम के युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मारपीट में घायल 12 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C