सांप के काटने से किसान की मौत

दैनिक भीलवाड़ा | 12 Jul 2023 11:47

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। - Dainik Bhaskar

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। फसल की रखवाली कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर तक किसान घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने के लिए खेत पर गए। वहां किसान परिजनों को मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजन किसान को मांडल हॉस्पिटल लेकर आए। जहां सूचना मिलने के बाद मांडल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को लुहारिया ग्राम पंचायत के रूपपुरा गांव निवासी शंकरसिंह (60) पुत्र ब्रज सिंह की उसके खेत में जहरीला जीव खा जाने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार रात को हमेशा की तरह खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह वह हमेशा घर आ जाते थे लेकिन बुधवार को वह दोपहर तक घर नहीं लौटे तो वह उसे खोजने खेत पर गया था। वहां शंकरसिंह मृत मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C