पुलिस ने चिता से उठाया शव: बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीट-पीटकर जान से मारा, पीहर पक्ष को भी जानकारी नहीं दी

Dainik Bhilwara | 08 Sep 2023 04:27

Husband beat wife to death | सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने लगा, पुलिस  ने चिता से उठाया शव - Dainik Bhaskar

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शादी के 20 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पीहर पक्ष को बिना बताए अंतिम संस्कार करने शव श्मशान लेकर चला गया। ऐन वक्त पर पुलिस ने पहुंचकर शव को चिता से उतारकर कब्जे में लिया। मामला भीलवाड़ा के मांडल का है। ग्रामीण ने महिला के चित्तौड़ रहने वाले भतीजे को भी सूचना दी थी। तब भतीजे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मांडल चोकी प्रभारी चिराग अली ने बताया कि अर्जिया ग्राम पंचायत के भीलों की बस्ती में रहने वाली ममता (35) पत्नी प्रभू कंजर की उसके पति प्रभू ने शराब पीकर हत्या कर दी। महिला का 15 साल की उम्र में प्रभु से नाता विवाह हुआ था। पति आदतन शराबी है और पत्नी से झगड़ा करता रहता था।

बच्चा नहीं होने पर पति ने पीटा था

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के 20 साल बाद भी संतान नहीं होने से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। पति-पत्नी के बीच गुरुवार रात भी संतान की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के पीहर पक्ष को भी जानकारी नहीं दी और पड़ोसियों को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने शव को श्मशान ले गया।

शव को चिता से उतारा

पुलिस ने बताया कि ममता की हत्या की जानकारी प्रभु व उसके परिजनों ने किसी को भी नहीं दी। ऐसे में शुक्रवार सुबह समान्य मौत बताकर मृतका के परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले गए। महिला के भतीजे की सूचना पर पुलिस श्मशान पहुंची। शव को चिता पर लेटा दिया गया था।

शव को चिता से नीचे उतारा गया। मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। शव को अपने कब्जे में लेकर मॉच्यूरी में रखवाया गया। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C