निर्माणाधीन हनुमान मंदिर से गायब मूर्ति बावड़ी में मिली

Dainik bhilwara | 29 Nov 2023 02:27

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। निर्माणाधीन हनुमान मंदिर से गायब बालाजी की प्रतिमा मिल गई है। पुलिस और ग्रामीणों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मंदिर के पास ही बावड़ी से मूर्ति निकाला। विरोध में बंद की गई दुकानों को भी खोल दिया गया है। मामला मांडल थाना क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे का है।

जानकारी अनुसार भगवानपुर गांव के पास हनुमान मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर से हनुमान प्रतिमा गायब होने पर आज हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पास ही बावड़ी में हलचल दिखी। इस पर बावड़ी में मूर्ति फेंके जाने का शक हुआ। पुलिस और ग्रामीणों ने बावड़ी से पानी कम करने और मूर्ति की तलाश की कोशिश की। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद प्रतिमा पानी में ही मिली।

इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक दरजाराम और मंडल थाना प्रभारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश की थी। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया लेकिन ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जानकारी अनुसार यहां पूर्व में एक छतरी नुमा स्थल हनुमान प्रतिमा स्थापित थी। अब ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयासों से मंदिर निर्माण किया जा रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C