शाहपुरा-बनेड़ा में पेयजल समस्या का समाधान करने के दिये निर्देश

मूलचंद पेसवानी | 11 Aug 2023 11:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में आ रही पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी से मिला। जीनगर ने जोशी से मुलाकात करते हुए शाहपुरा, बनेड़ा व रायला पंचायतों में पेयजल की आ रही समस्याओं तथा आगुंचा माइंस की रॉयल्टी के बारे में विस्तार से चर्चा की।

मंत्री जोशी ने बताया की आगुंचा माइंस का खनन कोठिया के खेड़ा पलोला में होने से 30ः हिस्सा शाहपुरा जिले को इसका राजस्व मिलेगा और शाहपुरा पंचायतों और बनेड़ा रायला में पानी की कमी आ रही समस्यो के लिए अधीक्षण अभियन्ता को फोन कर तत्काल समस्या को दूर करने के आदेश प्रदान किए।

पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष वरिष्ट पार्षद हमीद खा कायमखानी,पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी,पूर्व पार्षद सद्दीक पठान उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C