9 वर्षीय सम्यक ने किया महामस्तकाभिषेक

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 19 Mar 2022 09:55

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा शहर के बापू नगर में स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्दशी के पावन दिन पर बड़े बाबा पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक के बाद 9 वर्षीय सम्यक अग्रवाल ने बड़े बाबा मूलनायक पदमप्रभु भगवान पर शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। सम्यक के दादा ताराचंद अग्रवाल व दादी के संस्कारों से उसे प्रेरित किया। कक्षा 3 का छात्र हैं, स्वयं ने मंदिर में आने के साथ शांति धारा करने की जिज्ञासा प्रकट की जो अनुकरणीय है।

इसी क्रम में विकास पाटोदी ने आदिनाथ भगवान पर एवं सुनील सबलावत परिवार ने मुनीसुव्रतनाथ भगवान पर शांति धारा की।

प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि सायंकाल 48 दीपों से भक्तामर की महाआरती की गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C