महिलाओं ने की दशा माता की पूजा: सुख-शांति और अच्छी सेहत की कामना

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 27 Mar 2022 02:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। क्षेत्र में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर रविवार को महिलाओं ने दशा माता का पूजन किया। परिवार में आर्थिक स्थिति सुधारने और घर में सुख शांति के लिए महिलाओं ने दशा माता की पूजा की। पौराणिक मान्यता के अनुसार दशा माता पूजन और व्रत रखने से परिवार को समस्याओं से मुक्ति रखने के साथ-साथ सुख समृद्धि और सफलता देने वाला होता है।

महिलाओं ने कच्चे सूत का 10 तार के डोरे में 10 गांठ लगाई और पीपल के तने पर कुमकुम, मेंहदी, लछा, सुपारी गुड़ आदि से पूजा के बाद सूत लपेट कर पीपल के पेड़ की पूजा की। पूजा करने के बाद पूजा स्थल पर नल दमयंती की कथा सुनाई। इसके बाद डोरे को गले में धारण किया पूजन के बाद महिलाओं ने घर पर हल्दी कुमकुम के छापे लगाए। इस दिन महिलाएं व्रत रख कर एक ही समय ही भोजन करती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार विधि विधान से पूजा एवं व्रत करने से जीवन में जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती हैं। इस दौरान आसींद क्षेत्र के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई पूजा करने गई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C