मधुमक्खियों के हमले में 7 महीने के बालक सहित 8 लोग हुए घायल, सभी घायल अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने 8 लोगों के 118 डंक निकाले

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 03 Apr 2022 06:04

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले के परोली क्षेत्र में रविवार दोपहर 12 खेड़ों की आराध्य देवी गढगहुली माता मंदिर परिसर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में रोपा भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जैन के परिवार सहित दर्शन करने आए आठ लोग घायल हो गए। लोगों ने इधर-उधर दौड़कर अपने को बचाया। सभी को पारोली अस्पताल लगाया गया। जहां डॉक्टरों ने 118 डंक निकाले। हमले में सात महीने का बालक सहित माताजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी उदय लाल सुथार और कान सिंह राजपूत बालापुरा समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं। नवरात्रा को लेकर माता के मंदिर में भक्तों के आने का दौर चल रहा है। रविवार होने से मंदिर में काफी भीड़ भी थी। इसी मंदिर के एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। जिसके छिड़ने से मधुमक्खियों ने भक्तों पर हमला कर दिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C