सहाड़ा: भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में किसानों का किया सम्मान

पंकज पोरवाल | 10 Apr 2022 06:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला भीलवाड़ा द्वारा विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किसान मोर्चा मंडल सहाड़ा के तत्वाधान में किया गया और साथ ही उपस्थित किसानों का सम्मान भी किया गया । जिला सह मीडिया प्रभारी अंकुर बोरदिया ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा अजमेर संभाग प्रभारी खिमाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व मंत्री डा.रतन लाल जाट, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा चैन सिंह राजपुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाथू गाडरी, जिला मंत्री शंकर जाट, सहाड़ा प्रधान मांगीकुमारी भील, पूर्व विधायक डॉ बी आर चौधरी, मनोहर सिंह चुंडावत, पूर्व प्रधान सहाड़ा जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चुण्डावत मुख्य अतिथि रहे ।

प्रदेश उपाध्यक्ष खिमाराम चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित में लिए गए फैसलों को गिनाते हुए किसान सम्मान निधि जैविक कृषि फसल बीमा योजना के बारे में बताया और किसानो को लाभ लेने हेतु सक्रियता रखने को कहा । भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा जो किसान कल्याण व लाभकारी योजनाये चलायी जा रही उसमें समय पर रजिस्ट्रेशन करवाकर मूलभूत सुविधाओं का लाभ ले समय पर फसल बीमा करवाये जिससे फ़सलो के नुक़सान हो जाने पर क्लेम मिल सके । साथ ही उन्होंने एफपीओ पर विस्तार से समझाया ! भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने सम्बोधन में कहा की भारत कृषि प्रधान देश है किसान देश की मुख्य धुरी है जिससे देश की अर्थव्यस्था पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है व किसानो को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिंचाई व्यवस्था व क्षेत्र की मृदा क्षमता के अनुसार क़िस्मों का उत्पादन हो । जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला ने मृदा संरक्षण पर विचार रखे । किसान सम्मेलन में 107 किसान लाभार्थियों को तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया व किसानो के साथ खेती से सम्बंधित विचार विमर्श हुआ । सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोके टरामेश्वर जाट ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया व किसान प्रतीक चिन्ह हल भेंट किया। भाजपा सहाड़ा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जाट ने अंत में आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन अरविंद चौधरी ने किया ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C