विधानसभा आसींद के विकास को अवरूद्ध कर रही है कांग्रेस सरकार-बहेड़िया

मूलचन्द पेसवानी | 30 Apr 2022 05:41

आसीन्द विधायक सांखला के धरने कोे सांसद बहेडिया ने संबोधित किया

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जिले के आसीन्द विधायक जब्बरसिंह सांखला द्वारा राज्य सरकार की ओर से दिये जा रहे धरने पर आज सांसद सुभाष बहेड़िया ने पहुंच कर समर्थन दिया। आज 13 वें दिन सांसद ने वहां पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह तंवर ने बताया की क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला के अनिश्चितकालीन धरने के 13 वे दिन सांसद सुभाष बहेड़िया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आसींद विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया। कांग्रेस सरकार आए दिन धार्मिक स्थलों के ऊपर वार कर रही है। विधायक जब्बर सिंह सांखला द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जो धरना दिया जा रहा है जनहित में आवश्यक है। सरकार इनकी मांगों को अति शीघ्र पूरा करें।

आज धरने पर प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार आशीष सोनी ने विधायक जब्बर सिंह सांखला से वार्ता करने पहुंचे और कहा कि आपकी जो मांगे हैं उन मांगों को अतिशीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। आप अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करें। जिस पर विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि यह समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है। यह समस्या क्षेत्र वासियों की है जो काफी समय से लम्बित है। उक्त मांगों को पुरवर्ती सरकार वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा स्वीकृत कर रखे कार्यो को कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद सभी कार्यों पर रोक लगा दिया एवं सड़को के प्रस्तावो को खारिज कर दिया। जिसे सरकार तुरंत प्रभाव से पूरा करें जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आँचलिया, मंडल अध्यक्ष हुरड़ा पवन सुखवाल, जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, पूर्व प्रधान फतह सिंह चारण, पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सेन मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C