घायल गाय को गौभक्तों ने पहुंचाया बदनोर कामधेनु गौशाला

सांवर मल शर्मा | 04 Sep 2021 09:28


दैनिक भीलवाड़ा न्यूज बदनोर - क्षेत्र के ओझियाना देवखेड़ा में गौ सेवकों ने सड़क पर ही घायल गाय का इलाज किया और फिर उसे गौशाला तक पहुंचाया। बदनोर से ब्यावर रोड पर पिछले चार हफ्ते में गो भक्तों ने आठ ऐसी गायों का इलाज कर चुके हैं, जो या तो किसी ने कुल्हाड़ी मारी हो या बीमार थी या फिर सड़क पर वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई थीं। जय बन्ना सरकार एकता ग्रुप से जुड़े गौ भक्त घायल गाय का इलाज करने पहुंचे। इन्हें सूचना मिली थी ओझियाना बलेव गांव में गाय वे बछड़े पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है। कि एक गाय की टांग के ऊपर चोट लगी है, किसी दुष्ट व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से मारी थी। जिस पर गौ सेवकों ने मौके पर गाय का इलाज किया फिर पिकअप की व्यवस्था कर बदनोर कामधेनु गौशाला तक पहुंचाया। गाय बछड़े चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है। बन्ना सरकार एकता ग्रुप के अध्यक्ष सरदार सिंह ने बताया कि पिछले चार हफ्ते में इस तरह के आठ मामले आए हैं। जिसमें हमारे ग्रुप के गौ भक्त ने बदनोर के अलावा आबा की पाल,मोगर,ओझियाना,ब्यावर भोजपुरा और मगरा क्षेत्र में बीमार और दुष्ट व्यक्तियों द्वारा घायल हुई गाय का इलाज किया। सरकार एकता ग्रुप की मांग है कि सरकार को गायों से जानलेवा हमला करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए व घायल गायों को तत्काल रेस्क्यू करने का सिस्टम बनाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो जय बन्ना सरकार एकता ग्रुप के गो भक्तों द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ओझियाना,व देव खेड़ा में घायल गाय को इलाज करने वालों में करण सिंह विजय सिंह, बिरम सिंह, गोविंद, बबलू, सावर सिंह राजू गुर्जर राजेश बन्ना डॉक्टर जगदीश सिंह जसवंत सिंह, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपेश सिंह, गोविंद सिंह, डॉक्टर चंद्र सिंह, सहित गौ भक्त मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C