प्रशासन पुलिस की समझाइश से उतरे भाजपा अध्यक्ष टाक: टावर से उतरने के बाद हुए भूमिगत; टावर पर चढ़ने के बाद भाजपा के नेताओं ने बनाई दूरी, जिला अध्यक्ष भी नहीं आए समर्थन देने

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। | 03 Jun 2022 09:20

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। नगर भाजपा अध्यक्ष भेरुलाल टाक प्रशासन व पुलिस और पालिका अधिशासी अधिकारी की समझाइश से देर रात टावर से नीचे उतरे। भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा का समर्थन नहीं मिल पाया जिसके कारण एक बार टावर से नीचे उतरने के बाद भूमिगत हो गए, लेकिन पुलिस ने देर रात ही उन्हें फिर वापस समझाइश कर मेडिकल मुआयना करवाया और पाबंद किया। 

भाजपा नगर अध्यक्ष नगर की समस्याओं को लेकर टावर पर चढ़े लेकिन आश्चर्यजनक बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी से क्षेत्र में विधायक होने के बाद भी नगर अध्यक्ष को उनके पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं मिल पाया। नगर अध्यक्ष के टावर पर चढ़ने की सूचना पर विधायक गोपीचंद मीणा पहुंचे लेकिन विधायक गोपीचंद मीणा उन्हें समर्थन नहीं कर पाए नीचे खड़े होकर मीडिया और जनता से यह कहते हुए नजर आए की नगर अध्यक्ष ने नगर की समस्याओं को लेकर जो टावर पर चढ़ा हैं वह हमसे पूछ कर नहीं चढ़े हैं। यह बात कह कर भाजपा विधायक मीणा भाजपा के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ का स्वागत करने चले गए, भाजपा अध्यक्ष को अकेला टावर पर छोड़कर। विधायक ने क्षेत्र में आए प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ को भी नहीं बताया शायद इसलिए भाजपा नेता प्रतिपक्ष कल जहाजपुर आए लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष को समर्थन नहीं कर पाए। यहां तक कि भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली कल जहाजपुर में थे वह भी टावर पर चढ़े नगर अध्यक्ष के हाल-चाल जानने मौके पर नहीं पहुंचे। देर रात नगर अध्यक्ष के बार-बार बुलाने पर विधायक गोपीचंद मीणा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे लेकिन प्रशासन से उनकी बात नहीं बनी तो वह मौका पाकर मैदान छोड़कर निकल गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा व जहाजपुर उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह और सीओ महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा टावर पर चढ़े भाजपा नगर अध्यक्ष टाक से लगातार समझाइश करने के बाद मान गए और पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा के आश्वासन के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष टावर से नीचे उतर गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C