पंडेर श्याम का पंचामृत अभिषेक व नयनाभिराम श्रृंगार किया

भागचंद टेलर | 01 Jul 2022 08:14

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेर। कस्बें में स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को पहाड़िया परिवार द्वारा पंडेर श्याम चारभुजानाथ ठाकुरजी महाराज के पूजा अर्चना कर पंचामृत के साथ जलाभिषेक व नयनाभिराम श्रृंगार कर आरती कर खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

श्री छोगाला छैल मंडल के सदस्य बनवारी पाराशर ने बताया कि पिछले 2 वर्ष श्रावण मास से ही श्री पंडेर श्याम चारभुजानाथ ठाकुरजी के पंचामृत जलाभिषेक अनवरत जारी हैं। महावीर जैन, राजेश कुमार जैन, सुशील कुमार जैन की तरफ से बुधवार को चारभुजानाथ के 25वाँ पंचामृत जलाभिषेक कर ठाकुरजी का मनमोहक नयनाभिराम श्रृंगार कर आरती कर खीर का भोग लगाकर भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। आचार्य राकेश कुमार शर्मा सरसिया चारणान द्वारा पूजा अर्चना पाठ मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत जलाभिषेक किया गया। वहीं पियूष कुमार सुखवाल व संदीप कुमार वैष्णव ने ठाकुरजी का नयनाभिराम श्रृंगार किया। अभिषेक के दौरान मंदिर पुजारी निरंजन सुखवाल, पहाड़िया परिवार के सदस्य महावीर जैन, राजेश कुमार जैन, सुशील कुमार जैन, बाबू पाराशर, संदीप कुमार वैष्णव, पियूष कुमार सुखवाल, दिनेश कुमार लक्षकार, अभिषेक कुमार तिवाड़ी, यशवंत कुमार लक्षकार, आयुष कुमार तिवाड़ी, विनोद कुमार साहू, राजाराम सुथार, अजय कुमार सुखवाल, कल्याण दाधीच आदि भक्तजन उपस्थित रहें।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C