जहाजपुर में जोरों पर सूदखोरी का धंधा: सूदखोर मालामाल तो कर्जदार हो रहा है कंगाल

दैनिक भीलवाड़ा | 10 Aug 2022 12:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में ब्याज का धंधा बड़े स्तर पर फल-फूल रहा है। नगर मेें सूदखोरी का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। सूदखोरों के चंगुल में फेसने के बाद कम ही कर्जदार उनके जंजाल से बाहर आ पाते है। अधिकतर तो ब्याज ही भरते रह जाते है। सूदखोर रकम और ब्याज की वसूली के नाम पर कर्जदार को जमकर लूटते है। यंहा सूदखोर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हे 10 से 20 फीसद मासिक तक का ब्याज वसूल कर रहे है। इसके लिए वे बाकायदा रूपये उधार लेने वाले से चेक व प्रामेसरी नोट बना लेते हैं। इसके आधार पर ब्याज नहीं भरने की स्थिति में कानून का फायदा उठाकर संबंधित को परेशान करते है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस और प्रशासन आंखे मूंदे बैठे होने से ब्याजखोर खुलेआम खेल खेल रहे है। सरकारी कार्यलय से लेकर गरीब बस्तियों तक सूदखोरी का जाल फैला हुआ है। बड़े सूदखोर योजनाबद्ध तरीके से अवैध काला कारोबार चला रहे है। सूदखोर पहले ही ब्याज काटकर कर्ज देते है। कर्ज देने से पहले कर्ज लेने वाले से इस्ताक्षरयुक्त ब्लैक चेक या स्टांप ले लिया जाता है। इसके बाद मूल रकम के साथ ही ब्याज वसूली का खेल शुरू हो जाता है। नगर में भी एक व्यापारी को दुकान चलाने के लिए रूपयों की जरूरत पड़ी तो उसने सूदखोर से अलग अलग किश्तों में लाख का कर्ज लिया। फिर बाद में अधिक देने पड़े है। व्यापारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बतया कि मूल रकम से अधिक रकम ब्याज में चुका देने के बाद भी कर्ज बरकरार रहता है। सूदखोंरों की तरफ से वसूली की लिए कर्जदार को प्रताड़ित किया जाता है।

शिकायत करने से कतराते

बेहद जरूरतमंत व्यक्ति ही सूदखोर से कर्ज लेता है इसलिए उस पर कर्ज चुकाने का खासा दबाव रहता है। सिर पर कर्ज होने की वजह से वह पुलिस से शिकायत करने का जोखिम उठाने में कतराता है। अगर कोई जागरूक होकर सूदखोरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं तो पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

आईपीएल में दांव लगाने के लिए लाखों ब्याज पर लिए

 सूत्रों के अनुसार सूदखारों से ज्यादातर उन व्यक्तियों ने ब्याज पर पैसे लिए जो आईपीएल पर अपना दांव लगा रहे थे आईपीएल में लााखो हारने के बाद एक युवक को तो परेशान होने के बाद घर भी छोड़ना पड़ा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C