कल अखिल भारतीय टाक महासभा की बैठक

दैनिक भीलवाड़ा | 20 Aug 2022 09:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा जहाजपुर, देवली, कोटा, बूंदी, हिंडोली, रावतभाटा क्षेत्र के टाक समाज की बैठक 21 अगस्त 2022 रविवार को टाक समाज धर्मशाला घटारानी माताजी के आयोजित होगी। समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार टाक हिंडोली व महिला मंडल अध्यक्ष कन्या देवी टाक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा। बैठक में समाज हित, धर्मशाला में निर्माण कार्य सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों व समाज बंधुओ द्वारा जोर-शोर से तैयारिया की जा रही हैं। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C