अध्यक्ष चुनाव 22 को: सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, G.S.S के सभी मंडल संचालन

सुरेश चंद्र मेघवंशी | 08 Sep 2022 10:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, मांडल तहसील की सिडीयास की ग्राम सेवा सहकारी समिति के 12 संचालक मंडल सदस्यों से 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। एक अनुसूचित जनजाति की सदस्य की सीट होने के चलते पद खाली हो रहा।

जीएसएस के व्यवस्थापक सुरेश चंद्र जाट ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार दाधीच ने 11 सदस्यों को निर्वाचन के प्रमाणपत्र दिए एवं अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा।

जीएसएस के चुनाव में नियमों में बदलाव

अब जीएसएस के चुनाव में संचालक मंडल के सदस्यों का आठवीं पास होना जरूरी है , एवं दो से अधिक संतान वाले सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्य

संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य भंवर लाल गुर्जर, लोकेंद्र सिंह राठौड़, कृष्णा कंवर, सोहन लाल चाड़, कृष्णा देवी गुर्जर, कल्याण बलाई, बालू लाल शर्मा, महेंद्र मेघवंशी, नारायण गुर्जर, महावीर वैष्णव, सहित गिरधारी लाल कुमावत निर्विरोध चुने गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C