प्रशासन बेखबर: आज भी सुबह-शाम सैकड़ों महिला-पुरूष जाते खुले में शौच, अंधेरा होने का इंतजार करती है महिलाएं

देवेन्द्र सिहं राणावत | 09 Nov 2022 12:59

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। खुले में शौच काफी शर्मनाक है। शहरी क्षेत्र कहे जाने वाले जगहों मे भी लोग आज भी खुले में शौच करने की आदत से बाज नही आ रहे है। रोजाना महिला पुरूष को सुबह शाम खुले में शौच करते देखा जा सकता है। मजेदार बात यह है कि पुलिस चौकि में तैनात पुलिसकर्मियों का भी कोई भय खुलेे में शौच करने वाले लोगों को नहीं रहता है। इन रोकने के लिए कोई प्रयास प्रशास द्वारा नहीं किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ रखने और लोगों को बीमरियों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया। इसके तहत शहर में शौचालयों का निर्माण कराकर लोगों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चला। लेकिन अब भी लोग खुले में शौच जा रहे है। इससे स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।

जहाजपुर नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की शौचालय योजना दम तोड़ती दिख रही है। योजना के तहत बनवाए गए शौचालय शोपीस बनकर रह गए है। जिससे नगर में महिलाएं बच्चे आज भी लोटा लेकर खुले में शौच जाते है। यह वही है जिनके घरों में शौचालय होने के बाद भी महिलाओं समेत सभी लोगों खुले में शौच करते है। स्थानीय लोगों ने पालिका को इसका जिम्मेदार ठहराया है।और कहा कि नौ चौक में सुबह-शाम नाली नाले के ऊपर खुले में बैठकर खुलेआम शौचालय किया जाता है। वहीं तालाब के किनारे भी बहुत से लोग खुले में शौच के लिए जाते है। इससे दोनों जगह गंदगी फैली रही है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C