जिला कलक्टर ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन

दैनिक भीलवाड़ा | 09 Nov 2022 06:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ाउप जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में राजनैतिक दलों की उपस्थिति में अर्हता दिनांक 01/01/2023 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर आशीष मोदी ने मतदाता सूची 2023 के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 08 दिसम्बर, 2022 (गुरुवार) तक, मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा/स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करना एवं सत्यापन 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार) एवं 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष अभियान की तिथियां 13 नवम्बर, 2022 (रविवार) एवं 27 नवम्बर, 2022 (रविवार) है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर, 2022 (सोमवार) तक किया जाएगा। हेल्थ पैरामीटरों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति व डेटाबेस को अद्यतन करना एवं पूरक का मुद्रण 03 जनवरी, 2023 (मंगलवार) तक किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2023 (गुरुवार) को किया जाएगा। जिला मतदाताओं के पंजीयन के लिए शिक्षण संस्थाओं में अभियान के दौरान विशेष कैम्प आयोजित किए जाएं और आम मतदाता वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं एवं परिवार के सदस्यों का भी पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C