हर बूथ पर नए सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करेंगे- राठौड़

दैनिक भीलवाड़ा | 21 Jan 2023 01:47

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। क्षेत्र में नव मतदाता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी शकरगढ़ मंडल की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता जिला संयोजक मतदाता अभियान भरत सिंह राठौड़ रहे। शंकरगढ़ मंडल मीटिंग में कार्यकर्ता सहित नव मतदाताओं ने भाग लिया।

मीटिंग में राठौड़ ने बताया कि नव मतदाता अभियान के तहत पार्टी हर बूथ पर 100 नए कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करेंगे और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में युवाओं का अहम रोल होगा। ओर शकरगढ़ मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह ने बताया कि युवाओं का रोल भारत के विकास में अहम है युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जहाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, तहसील संयोजक सुरेश पटेल, पूर्व उप प्रधान मोहन सिंह कानावत, रमेश गुर्जर, सांवरिया वैष्णव, नंदलाल टॉक, प्रधान सिंह, सौरभ पारीक, अभिनंदन मंत्री शिवराज मीणा, बाबूलाल भील, रामजस गुर्जर, महावीर सुथार राजेंद्र टॉक, ओम जैन, दुर्गा लाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C