बहनों को शारीरिक मानसिक व बौद्धिक रूप से भी तैयार होना चाहिए- सीमा पारीक

पंकज पोरवाल | 11 Feb 2023 03:14

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ाचित्तौड़ प्रांत के भीलवाड़ा विभाग के आसींद में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी प्रांत महाविद्यालय प्रमुख व विभाग संयोजिका सीमा पारीक ने आसींद महाविद्यालय की बहनों की बैठक ली। बैठक में दुर्गावाहिनी की बहनों (कार्यकर्ताओं) को बाल संस्कार केंद्र के बारे में समझाया। इससे ना केवल बच्चों में संस्कार की भावना उत्पन्न होगी अपितु वो राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनकर सेवा भी करेंगे और धर्मांतरण लव जिहाद जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जब हमारी बहने इन गतिविधियों के बारे में पूर्ण रूप से जान जाएगी तो इन गतिविधियों में भी कमी आएगी। बहनों को शारीरिक मानसिक व बौद्धिक रूप से भी तैयार होना चाहिए। उसके लिए आज सीमा पारीक ने बहनों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। बहनों को समझाया गया हम अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगे तभी हम अपने घर की व अपने परिवार की अपने देश की रक्षा कर सकेंगे। अपने ललाट पर सदा तिलक लगाना चाहिए। शरीर को मजबूत बनाने के लिए सदा शक्ति साधना केंद्र पर जाना चाहिए। तब ही हमारी बहन शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार होगी।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आसींद महासचिव आशा खटीक, गायत्री माली, रिंकू रांका, गुंजन चैहान, हेमलता खटीक, विमला बलाई मंशा तेली, धनी कुमारी भील, प्रियंका कुमारी भील, मंशा वैष्णव, सीमा कुमावत, प्रीति कुमावत, रिंकू सुथार, निर्मला माली, चंदा नायक, विमला, दिव्या पवार, आरती जैसवाल, आरती बलाई, तख्ती रेगर, आशा खटीक, गायत्री माली समेत कई बहने उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C