दो गुटों के बीच झड़प: एक को चाकू लगा, 6 लोग घायल

दैनिक भीलवाड़ा | 08 Mar 2023 05:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। आपसी रंजिश को लेकर मंगलवार रात को एक ही समुदाय के दो गुटों के झड़प हो गई। जिसमें दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों व चाकू से हमला कर दिया। झड़प में एक युवक को चाकू लगा है। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इधर, शबे रात होने के चलते मस्जिद के पास लोगों की भीड़ भी काफी थी। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया।

पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे के करीब उपनगर पुर में नूरानी मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इन दोनों की गुट के बीच दिन में 4 बजे भी छोटी-मोटी कहासुनी हुई थी। दाेनों की गुट में शामिल युवकों ने एक दुसरे पर चाकू व लाठियों से हमला किया। इसमें एक गुट के 2 व दूसरे गुट के 4 युवक घायल हो गए। इस घटना में वसीम नाम के युवक को चाकू लगा है। वसीम के साथ ही साबिर मोहम्मद, सादिक, रफिक व इरफान नाम के युवक घायल हुए है। चाकू से घायल हुए वसीम ने बताया उसे रिश्तेदार का झगड़ा हो रहा था। इस दौरान वह बीच बचाव में गया था। और उसे चाकू लग गया। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच सभी घायलों के बयान लिए है। साथ ही इस घटना को लेकर कस्बे में माहौल न बिगड़े इसके चलते जाप्ता तैनात कर दिया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C