महिलाओं दशा माता का पर्व धूमधाम मनाया

दैनिक भीलवाड़ा | 17 Mar 2023 04:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, महुआ। कस्बे सहित क्षेत्र भर में शुक्रवार को महिलाओ ने दशा माता का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाए सुबह से ही सोलह श्रृंगार कर दशा माता का व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर महिलाओं ने दशा माता की कहानीया सुनी और सुनाई इसके बाद पीपल के वृक्ष पर सूत का धागा बांध कर महिलाओं ने गले में दशा माता बैल धारण कर सुहाग की दीर्घायु एवं परिवार की खुशहाली की कामना की ।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, रायपुर। उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में दशा माता का पर्व महिलाओं ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। प्रातः काल 4:00 बजे से ही महिलाओं ने नवीन परिधान पहनकर शुभ मुहूर्त में पीपल पूजन किया। पीपल पूजन के बाद दोपहर 12:00 बजे से जगह-जगह दशा माता के समक्ष कहानियों का दौर शुरू हुआ जो शाम 5:00 बजे तक चला। शाम 5:00 बजे बाद महिलाओं ने व्रत खोला।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा।शहर के तिलक नगर स्थित तेली समाज नोहर में दशा माता पर्व पर बड़े उत्साह के साथ महिलाओं ने गुरुवार को रात्रि जागरण रखा तत्पश्चात दशा माता के फूल बाट जो कर दशा माता के गीत गाए तथा शुक्रवार को व्रत रखा दशा माता के इतिहास की बातें सुन 21 परिक्रमा लगाई तत्पश्चात अखिल भारतीय तेली महिला महासभा जिला प्रवक्ता आशा जादम ने बताया कि दशा माता का व्रत खोलने से पहले गले बेल मैं धारण कर माता रानी से की शहर में खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर गीता देवी नंदू तेली पूजा भैरी मान्दरिया आशा देऊ निरमा सोनिया तारा देवी तेली मंजू गाडरी सहित सैकड़ों महिलाएं बढ़-चढ़कर पूजा अर्चना में सम्मिलित हुई ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C