जोशी का गर्म जोशी के साथ स्वागत

दीपक शर्मा | 03 Apr 2023 06:46

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, बिजोलिया। विधानसभा क्षेत्र के बिजोलिया नाला में माता जी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का पूर्व जिलाप्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ता ने पहली बार मांडलगढ़ बिजोलिया विधानसभा क्षेत्र.पहुँचने पर नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जोशी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व जिला प्रमुक हाड़ा के साथ कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट करते हुए पूरे जोश के साथ नारे बाजी की।

जोशी ने माता जी के दर्शन करके कार्यकर्ताओं को अपना जोश आने वाले चुनाव में बचाकर रखने को कहा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेक कर कमल खिलाने की बात कही जोशी ने इसके साथ ही कहा मोदी के हाथों अपना भारत सुरक्षित है 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार भारत का नेतृत्व विश्व मे क्या है वह आप लोगो से छुपा हुआ नही है आज भारत की तरफ़ विश्व के किसी भी देश को आँख दिखाने से पहले सोचना पड़ता है जोशी ने जाते जाते लास्ट में मांडलगढ़ विधानसभा में जो अनुशासन दिखा उसके लिए पूर्व जिला प्रमुख सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पूर्व विधायक बद्रीप्रशाद गुरुजी, श्यामपूरा सरपंच भगवान सिंह शक्तावत ,भगवान सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़, पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र सिंह राजोरा, भवानी शंकर ,पंकज विजय ,गोपाल बैरागी,दीपक शर्मा ,मांगी लाल कराड़ ,राजू बंजारा,पंकज जैन ,इमरान हुसैन ,सहित मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C