रामनिवास धाम में भामाशाहों व पत्रकारों का किया सम्मान

मूलचन्द पेसवानी | 12 Apr 2023 03:46

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज के 225वें निर्वाण दिवस के अंतिम दिन रामनिवास धाम में आयोजित धर्मसभा में संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज ने पूरे महोत्सव में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सेवादारों, भामाशाहों व पत्रकारों का सम्मान किया। स्वामी रामदयाल महाराज ने यहां आयोजित धर्मसभा में इन सभी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। धर्मसभा में प्रेस क्लब शाहपुरा के पदाधिकारियों को आचार्यश्री रामदयाल महाराज ने सर्वश्रेष्ठ कवरेज की बधाई देते हुए इस निर्वाण महोत्सव का अपनी खबरों के माध्यम से पूरे देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने पर आभार जताया। 

आचार्यश्री ने यहां प्रेस क्लब अध्यक्ष चांदमल मूंदड़ा, महासचिव मूलचंद पेसवानी, उपाध्यक्ष गणेश सुगंधी, रामप्रकाश काबरा, राजेंद्र पाराशर, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश आर्य, सचिव भैरूलाल लक्षकार, संगठन सचिव अनुज कांटिया व संयुक्त सचिव रमेश पेसवानी का अभिनंदन कर सम्मान किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C