प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया

भागचंद टेलर | 17 Sep 2021 03:19

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, पंडेर- कस्बें में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को 71वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडेर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए एवं चिकित्सालय परिसर के बाहर जरूरतमंद को फल वितरित किए। इस मौके भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, पूर्व उप प्रधान अंजनी शर्मा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय शर्मा, ज्ञानचंद कंजर, सुरेश माली, कालू बोहरा, रामलक्ष्मण माली, हेमराज जाट, गोपाल रेगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C