परिवार सोता रहा, चोर जेवर लेकर भागे

दैनिक भीलवाड़ा | 01 Jun 2023 08:53

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। ग्रामीण इलाकों में चोरों के हौसले काफी बुलंद होते जा रहे है। बीती रात चोरों ने शक्करगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने के बाद चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद शक्करगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।

शक्करगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि आमल्दा निवासी नंद भंवर सिंह कानावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात को वह और उसका परिवार घर पर सो रहा था। रात को चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी को तोड़कर करीब 15 तोला सोने के जेवर व 95 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C