गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव कल जहाजपुर में मनाएंगे

भागचंद टेलर | 02 Jul 2023 05:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेर कस्बें में गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा विगत 3 वर्षों से अनवरत लगातार हर रविवार को आयोजित साप्ताहिक गायत्री यज्ञ हवन में गौमाता व मानव कल्याण हेतु बागर के बालाजी मंदिर में गायत्री मंत्र जाप व हवन का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ परिवार के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सुखवाल ने बताया कि बागर के बालाजी मंदिर प्रांगण में हर रविवार को गौमाता व मानव कल्याण हेतु साप्ताहिक गायत्री हवन अनवरत लगातार जारी हैं। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा रविवार को सुबह 8 बजे बागर के बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित गायत्री हवन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौमाता व मानव समाज के कल्याण खुशहाली समृद्धि आरोग्य शांति कल्याण हेतु व क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना हेतु यज्ञ हवन में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, वरुण देव की विशेष आहुतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ आरती हवन यज्ञ कर सभी ने गायत्री माता का आशीर्वाद प्रसाद लिया। वहीं हेमंत भाट का जन्मोत्सव संस्कार भी मनाया गया। सभी सदस्यों ने उसे आशीर्वाद दिया। सभी सदस्यों द्वारा गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जाप किया गया। वहीं बैठक में सक्रिय सदस्यों द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के निर्माण विकास हेतु विशेष चर्चा की गई। वहीं गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को संपूर्ण तहसील का सामूहिक रूप से जहाजपुर चेतना केंद्र पर सुबह 9 बजे गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जहाजपुर आमंत्रित किया गया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ परिवार के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सुखवाल, मोतीलाल शर्मा, किशनलाल लक्षकार, रामेश्वर सुखवाल, गोविंद शर्मा, कैलाशचंद्र भाट, हेमंत भाट, नन्नू ताम्बी आदि सदस्य हवन में मौजूद रहें।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C