भाजपा ओबीसी मोर्चा किसान मोर्चा ने किया कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन

मूलचन्द पेसवानी | 25 Jul 2023 08:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम अभियान के तहत आज भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर की अगुवाई में कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन किया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाते हुए नहीं सहेगा राजस्थान के नारों से गुंजायमान किया ,कर्ज से मरता किसान नहीं सहेगा राजस्थान के नारे लगाए किसानों के घर पर आए कुर्की के आदेश की प्रतियों को जलाया गया

  भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की चुनावों के समय राहुल गांधी के द्वारा अन्नदाता किसानों से कर्ज माफी का वादा किया, 1 से 10 तक गिनती कर कर्ज माफी का वादा आज दिन तक पूरा नहीं हुआ है जिन किसानों को नोटिस मिले हैं उनकी कर्ज माफी आज दिन तक नहीं हो पाई है और तो और कांग्रेस की गहलोत सरकार ने किसानों को कुर्की के आदेश और भिजवा दिया जिससे सारे किसान भयंकर परेशान है इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा के तत्वधान में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया

  इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रूप लाल जाट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री राजेंद्र छिपा कैलाश सुवालका रवि पुरी श्रवण प्रजापत छोटू लाल माली जयदीप सिंह निर्मल सेन बादल सिंह राठौड़ अरुण विश्नोई जयदीप सिंह नांदशा पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद कोली अरविंद सेन ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबा लाल शर्मा भंवर सिंह रावत विनोद भड़ाना कुलदीप गुर्जर रघुनाथ हाकला ललित गुर्जर केसर सिंह रामदयाल चौधरी राधेश्याम तेली दीप कमल गुर्जर महावीर राव राजेंद्र चौधरी शिवम बंसल आज करण जाट राजेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह मंगरोप रामेश्वर जाट हरी लाल गुर्जर रघुवीर सिंह राठौड़ बालू लाल शर्मा उपस्थित थे

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C