महिला को अकेला पाकर किया रेप

Dainik Bhilwara | 18 Aug 2023 06:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जिले में बकरियां चराने गई महिला को खेत में अकेला पाकर एक व्यक्ति ने उससे रेप किया। इस दौरान पीडि़ता के पति के आ जाने से आरोपित मौके से भाग छूटा। इस घटना को लेकर पीडि़त पक्ष ने आसींद थाने में केस दर्ज करवाया है। 

आसींद पुलिस ने बताया कि थाना सर्किल में रहने वाली एक महिला गुरुवार की दोपहर खेत पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान नारायण मेघवाल ( 45 ) वहां आया और महिला के साथ जबरन खोटा काम किया। इस घटना के दौरान ही महिला का पति वहां पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपित वहां से भाग छूटा। पीडि़त पक्ष ने शुक्रवार को आसींद थाने में नारायण के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C