दो युवकों पर हमला: एक गंभीर हालत में रेफर, मारपीट कर बोलेरो सवार बदमाश फरार

Dainik bhilwara | 03 Jul 2024 03:08

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, आसींद। होटल पर चाय पी रहे दो युवकों पर बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों युवक गाड़ी के गैरेज में काम करते हैं, जहां से घर लौट रहे थे। घटना आसींद थाना क्षेत्र में रात को हुई।

जानकारी के अनुसार आसींद थाने क्षेत्र के चुंगी नाका निवासी राजवीर सिंह (22) पुत्र दिलीप सिंह और करण सिंह (20) पुत्र मनोहर सिंह मंगलवार शाम 8 बजे बाइक से घर लौटते समय होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी और सरिया से उन्हें मारा, जिसके बाद दोनों गंभीर घायल होकर नीचे पड़े। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों ने दोनों युवकों को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजवीर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। करण सिंह के पिता मनोहर सिंह ने बताया-बीएसएनएल टावर के सामने गाड़ियों के गैरेज में दोनों काम करते हैं। कुछ दिन पहले मेरे ऊपर भी इसी तरह का हमला हुआ था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C